Monday, March 9, 2020

बीजेपी मंत्री की बेटी की शाही शादी, लाखों को न्योता और करोड़ों का ख़र्चा

जितनी बड़ी संख्या में इस शादी के लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं, उससे तो ये तय है कि यह शादी बड़ी और चकांचौंध वाली होने जा रही है.

कर्नाटक के राजनेता अपने सियासी रसूख और पैसे की ताक़त दिखाने के लिए वैसे भी जाने जाते रहे हैं.

इस कड़ी में ताज़ा नाम है कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बेल्लारी श्रीरामुलु का.

बेल्लारी श्रीरामुलु की बेटी की शादी पांच मार्च को है और इस शादी के लिए अब तक एक लाख निमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं.

इतना ही नहीं. इन निमंत्रण पत्रों पर केसर, इलायची, सिंदूर, हल्दी और अक्षत लगा हुआ है.

स्वास्थ्य मंत्री की ओर से निमंत्रण पत्र पर हेल्थ थीम अच्छे से उकेरी हुई है.

बेल्लारी श्रीरामुलु की बेटी रक्षिता और हैदराबाद के उद्योगपति रवि कुमार की शादी से पहले नौ दिनों तक चलने वाले रस्मों रिवाज की शुरुआत 27 फरवरी को उनके गृह ज़िले बेल्लारी में शुरू हुई.

करोड़ों रुपये का ख़र्चा
बेंगलुरु के एक पंचसितारी होटल में मेंहदी की रस्म जहां रक्षिता के दोस्त शरीक होंगे और फिर बुधवार को शादी से ठीक पहले होने वाले रस्म.

रक्षिता की शादी पहले से ही स्थानीय मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं क्योंकि इसकी तुलना पूर्व बीजेपी मंत्री और अवैध खनन के आरोपों का सामना करने वाले जी जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी की शादी से तुलना की जा रही है.

अनाधिकारिक आंकड़ें बताते हैं कि रेड्डी परिवार की उस शादी में 500 करोड़ रुपये ख़र्च किए गए थे.

हालांकि पत्रकारों को ऑफ़ दी रिकॉर्ड बातचीत में ये बताया गया कि उस शादी में कुल ख़र्च 40-45 करोड़ रुपये को भी पार नहीं कर पाया था.

जी जनार्दन रेड्डी ने हमेशा ही करुणाकर रेड्डी और सोमशेखर रेड्डी के बाद बल्लारी श्रीरामुलु को तीसरा भाई माना है.

हालांकि बेल्लारी श्रीरामुलु अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखते हैं.

लेकिन कर्नाटक की राजनीति में बेल्लारी श्रीरामुलु को हमेशा ही रेड्डी ब्रदर्स कहकर बुलाया जाता रहा है.

40 एकड़ में फैले विवाह स्थल बेंगलुरु पैलेस ग्राउंड्स के 27 एकड़ हिस्से को शादी, मनोरंजन और अन्य कार्यक्रमों के लिए अलग से चिन्हित किया गया है.

15 एकड़ ज़मीन पार्किंग के लिए मार्क की गई है.

हंपी के वीरूपक्ष मंदिर और अन्य मंदिरों की तर्ज पर ख़ास तौर पर डिजाइन किए हुए सेट्स के लिए तकरीबन 300 कलाकार लगाए गए हैं.

No comments:

Post a Comment